



बिहपुर- झंडापुर ओपी क्षेत्र के जमालपुर निवासी किसान विनय सिंह द्वारा खेत में जबरन मवेशी चराने से मना करने पर उसके साथ मारपीट व छीनतई करने का मामला सामने आया हैं .जिसको लेकर किसान विनय सिंह ने मड़वा गांव निवासी मोहम्मद मुस्ताक को नामजद किया हैं.अपने आरोप में बताया की 16 मई को करीब 10:30 बजे घर से परमेश्वरपुर बहियार में अपने खेत पर पहुंचा.मैने देखा की हमारे खेत में उपरोक्त नामजद मवेशी (गाय व भैंस ) चरा रहा था.

मेरे द्बारा मना करने पर उसने हाथ में लिये लाठी से दनादन प्रहार करने लगा एवं जान मारने की नीयत से सर पर भी हमला किया. मैं बेहोश हो गया. जब होश आया तो देखा ग्रामीण राहुल सिंह मेरे पास बैठा था.जेब में हाथ देने पर 35 हजार रुपया व सोने का चैन गले में नही था.राहुल ने इस घटना की जानकारी मेरे घरवाले को दिया.उसके बाद परिजन मुझे बिहपुर सीएचसी इलाज के लिये लेकर आये।मोहम्मद मुश्ताक अपराधी प्रवृति का आदमी हैं.मुझे आगे भी इससे जान का खतरा हैं.इस बाबत झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया आवेदन के आलोक में पड़ताल किया जा रहा हैं.
















