4.7
(3)

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर भंवरा के समीप रविवार से लापता दो किशोरों में से एक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश बुधवार को भी जारी रही। घटना से नारायणपुर और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, कोसी नदी में डूबने वाले बच्चों में एक नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत वार्ड संख्या 12, भ्रमरपुर निवासी पिंटू चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार था, जबकि दूसरा किशोर राहुल कुमार, उम्र 14 वर्ष, खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के निवासी बाल्मीकि चौरसिया का पुत्र था। राहुल, नवगछिया स्थित अपने ननिहाल सुबोध चौरसिया के घर आया हुआ था।

रविवार से लापता दोनों किशोरों की तलाश सोमवार को एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची, जिससे नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने खुद ही प्रयास करते हुए राहुल कुमार का शव खरीक प्रखंड के चोरहर गांव के पास नदी से बरामद कर लिया।

हालांकि, बुधवार को भी एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने स्वयं दिनभर नदी में खोजबीन की, लेकिन दिलखुश कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। लगातार प्रयासों के बावजूद उसके शव की बरामदगी नहीं हो पाई है।

इस घटना से परिजन सदमे में हैं और प्रशासन से जल्द राहत व खोजी कार्य में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि एसडीआरएफ टीम को तत्काल मौके पर भेजा जाए, ताकि लापता किशोर की बरामदगी हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: