



पटना : किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में तथा बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से आयोजित 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में किलकारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का आयोजन किलकारी बिहार बाल भवन के बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर खेल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।
बालक वर्ग के फाइनल में किलकारी पटना ने बाढ़ को कड़े मुकाबले में 39-37, 35-21 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में भी किलकारी पटना ने बाढ़ की टीम को 33-35, 35-27 से मात देकर दोहरा खिताब जीत लिया।

तीसरा स्थान
बालक वर्ग में महंत हनुमान शरण विद्यालय, मैनपुरा और बालक मध्य विद्यालय, मुसल्लहपुर को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालिका वर्ग में रघुनाथ बालिका विद्यालय और बापू स्मारक बालिका विद्यालय ने संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन
- बालक वर्ग: किलकारी की ओर से सौरभ, अनोखे लाल, अनिकेत और रौनक ने बेहतरीन खेल दिखाया, जबकि बाढ़ की ओर से कुंदन, गौरव और कौशल ने शानदार मुकाबला किया।
- बालिका वर्ग: किलकारी की खुशी, रौशनी, स्वाती और अनन्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं बाढ़ की रिया, स्नेहा और सुहानी ने भी दमदार खेल दिखाया।
व्यक्तिगत पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बालक): सूर्या कुमार (बालक म.वि. मुसल्लहपुर) एवं कुंदन कुमार (बाढ़)
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बालिका): खुशी कुमारी (किलकारी) एवं रिया कुमारी (बाढ़)
बेस्ट बैंड पार्टी का पुरस्कार मुस्लिम हाई स्कूल, अशोक राजपथ को दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह
फाइनल मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं उपाध्यक्ष, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ) तथा विशिष्ट अतिथि अनामिका पासवान (संयुक्त सचिव, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ) उपस्थित रहीं। किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

स्वागत भाषण संघ के सचिव गौरी शंकर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव रंजन गुप्ता ने किया। मंच संचालन मिताली मित्रा और दीपक प्रकाश रंजन ने किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और खेलप्रेमी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. अरुण दयाल, पुष्कर देव, वेद प्रकाश, जितेन्द्र कुमार, सृष्टि कुमारी, इंदु कुमारी, शिव नारायण पाल, अक्षय कुमार, पंकज सिंह, मनीष सिंह, राज कुमार, सुनील कुमार, शिव शंकर पाल, अशोक शर्मा, राजेश यादव, रंजन कुमार वर्मा, दीपक कुमार, अनुपमा मोहन आदि शामिल थे।
यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।













