



नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला निवासी किशोर छोटू कुमार, पिता अंकित कुमार, सोमवार की शाम अपने घर की छत पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने के दौरान किशोर के मुंह में लोहे की छड़ घुस गई, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल अवस्था में उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई है। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार छोटू किसी काम से छत पर गया था, तभी असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। गिरते समय वह लोहे की छड़ पर जा गिरा, जो उसके मुंह में घुस गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों की हालत भी काफी खराब हो गई थी। वहीं देर रात किशोर का इलाज नवगछिया अस्पताल में किया जा रहा था ।













