5
(1)

भागलपुर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर अब रेलवे संचालन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। दृश्यता अत्यधिक कम होने के कारण भागलपुर से खुलने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं दिल्ली, मुंबई और गुजरात की दिशा में जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी गंभीर रूप से प्रभावित है।

दूसरे राज्यों से भागलपुर आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से पहुंच रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को ठंड और कोहरे के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मालदा डिवीजन के पीआरओ रासाराज माजी ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की गति पर नियंत्रण लगाया गया है और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: