


नवगछिया। नवगछिया के दुर्गा स्थान रोड निवासी तथा जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर को पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल अंतर्गत मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका यह मनोनयन अजय कुमार मंडल की अनुशंसा पर किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह मनोनयन ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सोनपुर डिवीजन के अंतर्गत मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति में किया गया है। यह मनोनयन सत्र 15 अगस्त 2026 तक के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कुमार मिलन सागर ने सांसद अजय कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान तथा बेहतर रेल सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के यात्रियों को रेल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समिति के माध्यम से आवाज उठाई जाएगी।
कुमार मिलन सागर के मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया। उन्हें पूर्व जदयू नगर परिषद अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ महासचिव प्रशांत कन्हैया, वार्ड प्रतिनिधि मुकेश राणा, भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक भगत, भाजपा नेता कौशल जासवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेंट्स फाइटर, जदयू व्यावसायिक जिला महासचिव विधान चंद्र भगत, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शकील उद्दीन, जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शाह, जदयू मीडिया सेल नगर अध्यक्ष संजीव अजय, जीएस न्यूज के संरक्षक अजीत पांडे, जदयू नेता सुनील चौधरी, समाजसेवी चंद्रगुप्त शाह, श्रीधर महाराज, राजेश कुमार, अमित भगत, सुमित भगत, मदन भगत, सोनू कुमार जायसवाल, हितेश चंद्र, विनय कुमार, पंकज गुप्ता, धीरज कुमार, भूषण सिंह सहित एनडीए कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय व्यवसायियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके सदस्य बनने से क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार में सकारात्मक पहल होगी।















