



भागलपुर बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले के रहने वाले विपिन साह कल से ही घर से लापता है। परिजनों के अनुसार विपिन कुमार साह कल दस बजे सुबह तिलकामांझी कपड़े की दुकान में जहां वह नौकरी करते हैं उसके लिए निकले थे। लेकिन रात नौ बजे तक वह घर लौट कर घर नहीं आए। जिसको लेकर परिजन काफी चिंतित हो गए और उनकी खोजबीन की जाने लगी। वही उनके मोबाइल पर फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

वही आज सुबह दस बजे विपिन साह के बेटे के फोन पर उनका फोन आया और उधर से एक सेकंड में बस इतना कहा गया कि उन्हें कुछ लोगों ने पकड़ लिया है और उस पार लेकर आए हैं। जिसके बाद परिजनों को लग रहा है कि विपिन कुमार साह का अपहरण किया गया है। वही बेटी का कहना है कि विपिन कुमार साह का जमीन बायपास रोड में है जिसको बेचने के लिए कुछ दिन पहले प्लॉटर जवाब दे रहे थे और उसी कारण से उनकी अपहरण की बात कही जा रही है। जिसको लेकर उनकी पत्नी बेटी और बेटा थाना पहुंचे हुए हैं। जहां उनके अपहरण को लेकर मामला दर्ज कराया जा रहा है।













