5
(1)

भागलपुर । लंबित पत्रों के निष्पादन को लेकर सोमवार को भागलपुर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले तीन महीनों के दौरान प्राप्त पत्रों की स्थिति और उनके निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विगत तीन महीनों में जो भी पत्र प्राप्त हुए हैं और अब तक लंबित हैं, उन्हें प्राप्ति पंजी में सही तरीके से दर्ज किया जाए। इसके साथ ही महत्वपूर्ण पत्रों के जवाब दो दिनों के भीतर तैयार कर संबंधित विभागों को भेजने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि 18 नवंबर को सभी वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे प्रखंड स्तर पर लंबित कार्यों की समीक्षा करेंगे और उनके प्रभावी निष्पादन के साथ-साथ कार्यालय व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश देंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश कुमार राम, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: