



नवगछिया । शनिवार को बिहपुर खादी भंडार के प्रांगण में बिहपुर संपूर्ण क्रांति मंच, बिहपुर इकाई के द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के वरीय साथी गणेश कुंवर ने की, जबकि संचालन मंच के संयोजक नरेश कुमार साह और प्रखंड सचिव शंकर रजक ने किया।

इस मौके पर जेपी सेनानियों ने जयप्रकाश नारायण के विचारों को वर्तमान समय में और भी प्रासंगिक बताया। रघुनाथ दास और सुभाषचंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 1902 में जन्म लेने वाले जेपी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन और संकल्प का प्रतीक और देश की जनता का जनविचार हैं।

कार्यक्रम में जेपी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जेपी सेनानियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला संयोजक मिथिलेश प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, देवेंद्र कुमार साह, सुभाष प्रसाद सिंह, गया प्रसाद यादव, अजय कुमार चौधरी, गणेश कुमार, लड्डुलाल राय, मो. फकरूद्दीन, मो. कारे, गफ्फार खां और जितेंद्र पोद्दार सहित बड़ी संख्या में जेपी सेनानी और सामाजिक भ्रष्टाचार उन्मूलन संघर्ष समिति के साथी उपस्थित थे और उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किए।














