



नवगछिया : विधिक सेवा प्राधिकार बिहार पटना के तत्वावधान में नवगछिया व्यवहार न्यायालय में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजित किया जाएगा.

इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. मामले के निष्पादन को लेकर तीन बेंच बनाए गए हैं. राष्ट्रीय लोक अदालत में बीमा, बैंक, दुघर्टना बीमा, बीएसएनएल सहित सुलहनिय अपराधिक मामलों का निपटारा किया जाएगा.
















