4.3
(3)

नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 31 मार्च 2025 को कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुई थी, जब सिंधुजा माइक्रो फाइनेंस बैंक, आलमनगर (मधेपुरा) के कर्मचारी आशीष कुमार अपनी बाइक से घर (घोघा) लौट रहे थे। इसी दौरान दो अपराधियों ने एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-10-AF-7792) लूट ली थी।

घटना के संबंध में पीड़ित आशीष कुमार, निवासी पक्की सराय, घोघा थाना क्षेत्र, ने कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला कदवा थाना कांड संख्या 40/25, धारा 309 (4) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध दर्ज किया गया था।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज 48 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने कदवा थाना क्षेत्र के बोरया टोला निवासी बिमल कुमार, पिता अजय राय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बिमल कुमार ने स्वीकार किया कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था।

गौरतलब है कि इस मामले में लूटी गई मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान पूर्व में ही बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को करारा झटका लगा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: