0
(0)

भागलपुर। होली के पावन अवसर पर मां आनंदी संस्था द्वारा महिला उद्यमिता सह होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा रश्मि रंजना, अनीता अनवर, अर्चना जी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं संस्था से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा।

संस्था की ओर से आगंतुक अतिथियों का अबीर-गुलाल लगाकर, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान रीता जसवाल, बबीता बोन, पुष्पा, अरुण और अलका जी को उनके योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इसके बाद पारंपरिक होली गीतों का दौर शुरू हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ अबीर-गुलाल लगाते हुए गीत-संगीत का आनंद लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और माहौल पूरी तरह रंगों और उमंग से सराबोर हो गया। आयोजन के दौरान अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने उपस्थित महिलाओं और सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया। यह होली मिलन समारोह सामाजिक एकता, सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: