5
(2)

नव के बयान से खुली नवविवाहिता की दर्दनाक कहानी , आखिरी फोन के कुछ घंटों बाद मिल टोला में मिली लाशगछिया थाना क्षेत्र के मिल टोला में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। फंदे से लटकी मिली आंचल कुमारी की मौत अब केवल एक घटना नहीं, बल्कि उसकी मां पुतुल देवी के बयान के बाद एक दर्दनाक कहानी बनकर सामने आई है ।

मृतका आंचल कुमारी, पति मौसम कुमार यादव की पत्नी थी। उसका ससुराल इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में था, जबकि मायका पूर्णिया जिले के विजय लालगंज में है। आंचल तीन भाइयों में एकलौती बहन थी। पिता अखिलेश मंडल राजमिस्त्री का काम कर परिवार चलाते हैं।

पुतुल देवी ने बताया कि आंचल पढ़ाई के दौरान नवगछिया में रहती थी, जहां उसकी पहचान मौसम कुमार से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और मार्च 2025 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। मां के अनुसार, शादी के बाद से ही आंचल का जीवन धीरे-धीरे मुश्किलों से भरता चला गया।

मां का कहना है कि आंचल शादी के बाद मायके नहीं आ पाई। जब भी पैसों की जरूरत होती, पति मौसम कुमार उससे फोन करवा कर मायके से पैसे मंगवाता था। अब तक वह करीब एक लाख रुपये बेटी को दे चुकी हैं।

पुतुल देवी ने बताया कि जब आंचल नवगछिया में किराए के मकान में रहती थी, तब स्थिति कुछ हद तक सामान्य थी। लेकिन जब वह लक्ष्मीपुर ससुराल गई, तो वहां सास द्वारा लगातार ताने दिए जाने लगे और छह लाख रुपये की मांग सामने रखी जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल पक्ष द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

शनिवार शाम आंचल लक्ष्मीपुर से नवगछिया स्थित किराए के मकान पर लौटी थी। रविवार सुबह उसने मकान मालकिन के मोबाइल से अपनी मां को फोन किया और कहा, “मां, आप यहां आइए। ससुराल वालों ने पूरे परिवार के साथ मिलकर मुझे घर से भगा दिया है।”

मां ने उसे समझाने की कोशिश की और जल्द आने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह खबर आई, जिसने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया।

रविवार सुबह करीब दस बजे आंचल ने पहले अपनी मां से बात की, फिर पति मौसम कुमार को फोन किया और कमरे पर आने को कहा। पति ने बताया कि वह ड्यूटी पर है और तुरंत नहीं आ सकता। इस पर आंचल ने कहा, “अभी आइए नहीं तो हम मर जाएंगे,” और फोन काट दिया।

करीब दोपहर बारह बजे जब मौसम कुमार कमरे पर पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने अपनी मां अंजू देवी को सूचना दी। अंजू देवी लक्ष्मीपुर से मौके पर पहुंचीं, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नवगछिया आदर्श थाने से मो. अजहर पुलिस बल के साथ पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां आंचल का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पति मौसम कुमार यादव को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।

मां पुतुल देवी का कहना है कि उनकी बेटी ने आखिरी समय तक उन्हें बुलाया, लेकिन वह उसकी मदद के लिए समय पर नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पैसों की मांग और प्रताड़ना नहीं होती, तो आज उनकी बेटी जिंदा होती।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: