


नवगछिया के कदवा थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोला टोला निवासी फुही मंडल के रूप में हुई है।
बताया गया कि वादी अरुण राय द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि आपसी विवाद को लेकर फुही मंडल ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
मामले के दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान कांड में संलिप्त पाए जाने पर आरोपी फुही मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।















