


नवगछिया । 01 अक्टूबर 2025 को वादी मृदुल कुमार शर्मा के फर्दबयान के आधार पर आपसी विवाद को लेकर ग्रामीण कैलाश मंडल एवं 04-05 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध लाठी-डंडे से लैस होकर वादी एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में रंगरा थाना कांड संख्या- 02/26, 15 फरवरी 2026 के तहत धारा 126 (2) / 115 (2)/191(2)/190/110 बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त अभियुक्त साकिन थाना रंगरा निवासी कैलाश मंडल पिता हरी मंडल को गिरफ्तार किया गया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।















