


नवगछिया। मिल्की निवासी दिलीप यादव के पुत्र संतोष कुमार आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।














