



नवगछिया – एनएसएस की छात्राओं ने मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चला कर महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की है. कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती सुदामा यादव कर रही थी. इस अवसर पर प्रचार्य ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व को विस्तार से बताया. इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सीता भगत, अरुण कुमार समेत अन्य भी थे.














