



नवगछिया ।
मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने महाविद्यालय की सभी छात्राओं को सूचित किया है कि कक्षाओं में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। यह निर्देश विश्वविद्यालय के नियमों तथा शैक्षणिक अनुशासन को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।

प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने बताया कि नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने से छात्राओं की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित उपस्थिति से कम रहने की स्थिति में छात्राओं को परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने सभी छात्राओं से अपील की कि वे नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लें और अपनी उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम न होने दें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक समस्या से बचा जा सके।
















