



नवगछिया। मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में सत्र 2024-28 के अंतर्गत सेमेस्टर-3 की सभी छात्राओं की आंतरिक परीक्षा 9 फरवरी (सोमवार) से 14 फरवरी (शनिवार) तक आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा में सम्मिलित होना सभी छात्राओं के लिए अनिवार्य होगा।

महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा के दौरान छात्राओं को सेमेस्टर-2 का प्रवेश पत्र तथा सेमेस्टर-3 की नामांकन रसीद अपने साथ लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने सभी छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा में भाग लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
















