4
(4)

नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट में हाल ही में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक मनोज कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सतिश तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षिका चन्द्रकला श्रीवास्तव, स्थानांतरित शिक्षक कुमार आशुतोष, चन्द्र शेखर कुमार, सुनील कुमार, ललित कुमार और रानी मंडल को अंगवस्त्र, माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई और उनके सेवा जीवन की सराहना की गई।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सतिश तिवारी ने कहा कि दिनेश सिंह ने विद्यालय में लंबी अवधि तक समर्पित सेवा दी है। उनका योगदान पूरे प्रखंड में शिक्षा जगत में सराहनीय माना जाता है। वहीं प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि दिनेश सिंह ने बच्चों के बीच अपने जीवन को शिक्षक के रूप में समर्पित किया। उनका कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि उन्होंने सच्चे मन से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने एक लकीर खींची है जिसे उम्मीद है कि उनके साथी शिक्षक आगे बढ़ाते रहेंगे।

कार्यक्रम में अन्य सेवानिवृत्त शिक्षक और शिक्षाविद् योगेंद्र यादव, पूर्व मुखिया रघुवंश प्रसाद सिंह, राकेश, राजकिशोर आर्य, ब्रजकिशोर यादव, केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य निलाम्बर यादव, शिक्षक अखिलेश यादव, नियाजुल आलम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चन्द्र शेखर सुमन और विभाष चन्द्र विभूति ने किया।

इस अवसर पर पंचायत मुखिया मंजू देवी, पूर्व प्रमुख विजय यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि जहांगीर आलम, भूतपूर्व सैनिक जयप्रकाश सिंह, हनुमान मंडल के सदस्य और सैकड़ों अभिभावक, जनप्रतिनिधि तथा छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों को उनके योगदान और सेवा के लिए याद किया गया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: