5
(2)

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के मदरौनी में रविवार को एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना में परवत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा निवासी अरविंद कुमार एवं गरैया निवासी कविता देवी को चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार दोनों मदरौनी चौक पर काम कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान मदरौनी में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज किया गया।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: