



नवगछिया। 28 दिसंबर 2022 को नवगछिया थाना एवं एएलटीएफ टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम दादपुर बहियार में छापामारी की गई थी। इस दौरान मौके से 5 लीटर देशी शराब बरामद की गई।
इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 410/22, धारा 30 (ए)/32 (2) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

कांड के अनुसंधान के क्रम में इसमें संलिप्त आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के महदतपुर निवासी गनौरी सिंह, पिता उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस आगे की जांच में जुटी है।















