



नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 09 नवंबर 2024 को खरीक थाना टीम द्वारा खरीक चौक के पास वाहन जाँच के क्रम में 01 व्यक्ति को 05 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 259/24, धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में 30 जून 2025 को कांड में संलिप्त आरोपी ख़रीक थाना क्षेत्र के बिंदटोली बहतरा निवासी गुड्डु महतो पिता विशुनदेव महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।















