5
(1)

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वनाथ मंदिर में शुक्रवार की अल सुबह चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब चार बजे अज्ञात चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवरात चुरा लिए।

मंदिर परिसर में सो रहे एक युवक ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जगाया और कहा, “तुम जाओ, मेरा दोस्त आने वाला है।” युवक उसके कहने पर वहां से चला गया। इसी बीच चोर ने मौका पाकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश और असुरक्षा की भावना व्याप्त है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाएं प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: