0
(0)

12 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा, कक्षा 1 व 2 के छात्रों का होगा मौखिक मूल्यांकन

खगड़िया। जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में गुरुवार से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 12 मार्च से 19 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक संजय कुमार पासवान ने बताया कि कक्षा 1 और कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन मौखिक रूप से किया जाएगा। परीक्षा को कदाचार मुक्त और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि यह वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त बनाने के लिए परबत्ता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा पहले ही सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। परीक्षा संचालन में प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान के साथ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, रामविनोद साह, मंजरी कुमारी और मोहम्मद हयात परवेज की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: