0
(0)

भागलपुर। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बरारी सीढ़ी घाट, जहाज़ घाट और कहलगांव बटेश्वर घाट पर स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। घाटों पर आपदा मित्र, एनडीआरएफ की टीमें, प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया।

भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया था। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय थाना क्षेत्रों की पुलिस घाटों एवं आसपास के इलाकों में लगातार गश्त करती रही, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रशासन की सतर्कता और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण माघी पूर्णिमा का पावन स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: