5
(1)

नवगछिया उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को महद्तपुर इलाके से एक व्यक्ति को बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के महद्तपुर निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महद्तपुर में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

इस दौरान तस्कर कन्हैया कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 750 एमएल की 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 22.5 लीटर है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: