5
(1)

भागलपुर/पीरपैंती। पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मतदाता जोड़ो अभियान के तहत एक बैठक प्रियदर्शनी विवाह भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी रोहित कुमार यादव और शशि कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामविलास पासवान उपस्थित रहे।

बैठक में यह जोर दिया गया कि अधिक से अधिक मतदाता जोड़े जाएं और किसी भी मतदाता को छूटने नहीं दिया जाए। सभी पंचायत अध्यक्षों और पार्टी के बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे घर-घर जाकर अपने-अपने बूथ पर सभी मतदाताओं से संपर्क करें और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का प्रयास करें।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत शाह, मुरली यादव, गोपीचंद यादव, कैलाश यादव, चांद अली, मुकेश यादव, भरत यादव, नरेश यादव सहित सभी पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: