5
(2)

नवगछिया । रविवार को दोपहर करीब 02:30 बजे नदी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पीपरपॉती ढोढ़ीया में एक महिला को उसके पति के द्वारा मारपीट कर हत्या कर दिया गया है। सूचना मिलते ही तत्काल नदी थाना टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की गई तथा शव का पोस्टमार्टम उपरांत उनके परिजन को सौपा गया। इस संबंध में मृतिका के पिता खुर्शीद आलम के .

आवेदन के आधार पर नदी थाना कांड संख्या- 47/25, धारा- 103 (1) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के कर घटना के महज कुछ ही घंटे के भीतर कांड के मुख्य आरोपी, मृतिका के पति मो इसरायल पिता स्व शराफत बैठा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं पूछताछ बाद उक्त अभियुक्त के निशानदेहीं पर घटना में प्रयुक्त लोहे का रड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मो इसरायल ने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया है। छापामारी टीम में नदी थानाध्यक्ष पुअनि केशव चंद्र, सअनि सुरेश कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: