5
(1)

पटना। किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में और बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से किलकारी बाल भवन के बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए।

पूल ‘ए’ के महत्वपूर्ण लीग मैच में महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा ने राजकीय बालक विद्यालय राजेंद्र नगर को 35-20 और 35-23 से पराजित किया। वहीं किलकारी टीम ने सर जीडी पाटलिपुत्रा को 35-23 और 35-25 से हराया।

पूल ‘बी’ के लीग मैच में मध्य विद्यालय मुसलहपुर ने दयानंद बालक विद्यालय को 35-28 और 35-25 से मात दी, जबकि बाढ़ टीम ने मिलर हाई स्कूल को 35-12 और 35-19 से आसानी से पराजित किया।

महंत हनुमान शरण विद्यालय की ओर से प्रिंस कुमार और अभिषेक कुमार ने शानदार खेल दिखाया। किलकारी की ओर से अनिकेत, रौनक और आदित्य ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मध्य विद्यालय मुसलहपुर के प्रदीप और सूर्या तथा बाढ़ टीम के कुंदन और अमन ने भी खेल के स्तर को ऊंचाई पर पहुंचाया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन की शुरुआत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव राकेश रंजन, वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन, रोहित कुमार और आकाश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। अतिथियों का स्वागत प्रशिक्षक राहुल कुमार ने किया।

आज खेले गए अन्य मुकाबलों में किलकारी ने राम मोहन राय सेमिनरी को 35-15 और 35-23 से, जबकि मध्य विद्यालय ने मिलर हाई स्कूल को कड़े संघर्ष में 35-32 और 35-30 से हराया।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को सुबह 6:30 बजे से बालिका वर्ग के मैचों की शुरुआत होगी। इस संबंध में जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: