



भागलपुर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि पुलिस जिप से उतर कर किस तरह पुलिस वाली एक युवती का बाल पकड़ कर उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट कर रही हैं…. मानो युवती कोई बहुत बड़ा अपराधी हो… जबकि युवती राखी कुमारी पिता के मरने के बाद और मां को किसी और के साथ घर बसाने के बाद ट्यूशन पढ़ाकर अपना और अपने भाई का जीवन यापन कर रही है…..

युवती की गलती बस इतनी है की अपने ऊपर उठने वाले गंदे नजर के खिलाफ युवती ने अमित कुमार नामक युवक पर कोर्ट में एक केस दर्ज किया था.. जिसके बाद मुजाहिदपुर थाने की पुलिस अमित कुमार के खिलाफ संज्ञान लेने के वजाय युवती के साथ ही मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है… और राखी को यह कहां जा रहा है की केस उठा लो वरना तुम्हारे लिए और तुम्हारे नाना नानी के लिए अच्छा नहीं होगा…..पुलिस वालों की ओर से ऐसी धमकी शोभा नहीं देती अगर पुलिस वाले ही ऐसी धमकी देंगे तो आरोपी और पुलिस वाले में क्या फर्क रह जाएगा …













