5
(1)

नवगछिया। महिला सिपाही की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में रंगरा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ निवासी मुहम्मद हयात के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए बरारी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर की एक महिला सिपाही, जो वर्तमान में मगध क्षेत्र में तैनात हैं, के नाम से इंस्टाग्राम पर कथित रूप से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई गई थी। आरोप है कि इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से महिला सिपाही की निजी एवं आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए गए, जिससे महिला सिपाही एवं उनके परिजनों को मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस मामले में महिला सिपाही की मां ने बरारी थाना में आवेदन देकर रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ निवासी मुहम्मद हयात तथा पूर्णिया जिले के बसधरा निवासी मुहम्मद रहमत और मुस्तफा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मुहम्मद रहमत द्वारा फोन पर धमकी दी गई और कथित रूप से विवाह का दबाव बनाया गया। साथ ही बात नहीं मानने पर रुपये की मांग किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के क्रम में रंगरा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपित मुहम्मद हयात को उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है।

रंगरा थाना पुलिस ने बताया कि मामला सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़ा है और सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बरारी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य नामजद आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: