


भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर,अंडर-19 क्रिकेट की तैयारी में जुटे शहर के क्रिकेटर आकाश आनंद जिसकी उम्र 18 वर्ष थी वह गुरुवार की रात खुदकुशी कर ली गौरतलब हो कि आकाश ने आत्महत्या से 1 दिन पहले सोशल मीडिया पर रहस्यमई पोस्ट भी किए थे जिसमें साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि वह किसी से तंग आकर खुदकुशी की है।

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित बिहारी साह दुर्गा स्थान के मेढ़पति अशोक साह के बेटे 18 वर्षीय आकाश आनंद ने अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी। गुरुवार की रात उसने अपने कमरे में ही आत्महत्या की। शुक्रवार की सुबह मां बेटे को फंदे से लटका देखा तो घर के अन्य सदस्यों को बुलाया। आकाश को फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। आकाश अच्छा क्रिकेटर था और शुक्रवार की सुबह उसे क्रिकेट खेलने के लिए ही बोकारो जाना था। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजन उसकी आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। आकाश ने क्राइस्ट चर्च स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की थी।

परिजनों ने जब उनके मोबाइल को खंगाला तो उसने साफ तौर पर सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले पोस्ट और शेयर किया था की मैं मर कर लोगों को परेशान करूंगा जिन्हें परेशान करना है उनकी सूची मेरे पास है ।
इस सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट से साफ साबित होता है कि 18 वर्षीय आकाश आनंद किसी से तंग आकर अपनी जीवन लीला को समाप्त किया है ,पुलिस प्रशासन खोजबीन में जुटी हुई है वही जोकसर थाना की पूरी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया और आगे की शिनाख्त में जुट गई है।













