5
(1)

भागलपुर। पीरपैंती मिर्जाचौकी-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित मजरोही गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो सफाईकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों सफाईकर्मी पीरपैंती नगर पंचायत में कार्यरत हैं और ट्रैक्टर चालक सुनील पहाड़िया की मां के काम-किरया से लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-80 पर पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

घायलों की पहचान गोड्डा जिले के डोय गांव निवासी देवा मेतर और बिहार के कहलगांव पूरब टोला निवासी सुबोध के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। देवा मेतर को चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रोहित कुमार को हल्की चोटें लगी हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर नीरज कुमार राज ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी पहचान व ट्रैक्टर की तलाश में जुटी हुई है।

इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे एनएच-80 पर तेज रफ्तार वाहनों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: