


गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गोढियारी निवासी रंगरा ब्लॉक के मनरेगा कर्मी ज्योति कुमार की मौत के मामले में उसके छोटे भाई विशु कुमार के आवेदन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को मनरेगा कार्यालय में कार्य की व्यस्तता के कारण लेट तक काम करने के कारण रंगरा ब्लॉक के नवनिर्मित भवन में स्थित पीआरएस के आवास पर भोजन की व्यवस्था की गई थी.

भोजन के बाद सभी कर्मी अपने -अपने घर चले गये. रंगरा मनरेगा कार्यालय नें मात्र एक कर्मी मौजूद थे. जिसने बताया कि हमलोग भोजन के बाद अपने -अपने घर चले गये. गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी जाँच में सहुलित होगी.















