5
(1)

भागलपुर । बिहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्की निवासी शहनवाज अंसारी, पिता मरहूम परवेज आलम ने गुरुवार को मारपीट और जानलेवा हमले की शिकायत बिहपुर थाना में दर्ज कराई है।

आवेदन में उन्होंने पड़ोसी मो. फिरोज आलम, पिता मरहूम सज्जाद अंसारी एवं अन्य अभियुक्तों पर आरोप लगाया है कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे वह ऑटो पर सवार होकर बिहपुर बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। तभी रास्ते में मो. फिरोज आलम और उसके सहयोगियों ने बिना किसी कारण जबरन ऑटो से खींचकर उन्हें लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर बिहपुर थानाध्यक्ष पुनीत संतोष कुमार मौके पर पहुँचे और मामले की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: