



नवगछिया । 13 अप्रैल 2023 को वादी अच्छेलाल चौधरी के लिखित आवेदन के आधार पर डायन कहकर इनकी पत्नी एवं इनके साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल करने के आरोप में पंकज कुमार एवं अन्य के विरूद्ध नवगछिया थाना कांड संख्या 111/23, धारा 323/307/506/34 भादवि एवं 3/4 डायन अधिनियम दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया
कांड अनुसंधान के क्रम में 19 जून 2025 को कांड के प्राथमिकी अभियूक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के रामनगर बिंदटोली नगरह निवासी पंकज कुमार पिता राजकुमार चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।














