



नवगछिया । 27 जून 2025 को वादी अनील कुमार दीपक के लिखित आवेदन के आधार पर मनोज सिंह उर्फ मन्ना पिता राम बहादुर सिंह एवं अन्य के द्वारा इन्हें तथा इनके भतीजे को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में झंडापुर थाना कांड संख्या 92/25, धारा 120 (2) /115(2)/109/352/351(2) (3) / 3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एवं अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में 02 जुलाई को कांड में संलिप्त अभियुक्त झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी मनोज सिंह उर्फ मन्ना पिता राम बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।













