



नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया है, घायल होने वालों में भवानीपुर निवासी भुवनेश्वर यादव के पुत्र दीपक कुमार है, परिजनों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार करने के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है.
















