



नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के साहु परवत्ता गांव के बीड़ी कंपनी में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में बालेश्वर पासवान के पुत्र रंजन कुमार, पोलो पासवान के पुत्र नन्दकिशोर पासवान, नन्दकिशोर पासवान के पुत्र अनिरुद्ध कुमार घायल हो गए है, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है.
















