


प्रतिनिधि बिहपुर – प्रखंड के मड़वा निवासी निरंजन कुमार ने मारपीट कर हाथ तोड़ देने का केस दर्ज कराया है.जिसमें उसने गांव के ही सुदर्शन चौधरी को नामजद आरोपी बनाया है.अपने आरोप में बताया है की 17अगस्त को मैं भोला स्थान जा रहा था। वहीं स्कूल के समीप बजरंगबली चबूतरा के पास सुदर्शन ने लोहे के रड से मारकर हाथ तोड़ दिया।सुर्दशन ग्रामीण लड़की को छेड़छाड़ करते है.उसका विरोध करने पर झगड़ा हुआ है।झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया केस दर्ज जांच की जा रही है.















