5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा, पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शरच्चंद्र राय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, विश्वविद्यालय खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, डॉ. रवि शंकर प्रसाद और भौतिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ. महफूज आलम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ हुआ।

अपने स्वागत भाषण में डॉ. विजय कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। विश्वविद्यालय खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने मतदान के संवैधानिक प्रावधानों और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को अनुशासित रहकर कार्य करने की सलाह दी और स्वीप कार्यक्रम के महत्व पर विस्तृत चर्चा की।

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने कहा कि मतदाता जागरूकता लोकतंत्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे अपने-अपने गोद लिए हुए गांवों में घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें और उन्हें मतदान के दिन अवश्य मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को मतदान करने की शपथ दिलाई। धन्यवाद ज्ञापन इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रवि शंकर प्रसाद ने किया, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक मयंक झा ने उत्साहपूर्वक किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसे सफल बनाने में एएनओ राजेश नंदन, स्वयंसेवक मयंक झा, मोहित झा, रौशन, प्रिंस, कृष्णा, श्याम, दीपशिखा रंजना, निशा, शुभम, राज भारती, अमन सहित अन्य स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: