



प्रखंड के राजमार्ग 31नारायणपुर बसस्टैंड चौक पर सोमवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में सअनि रवि कुमार, सअनि हसीन अहमद खान के द्वारा पुलिस बल की मदद से चारपहिया वाहन,बाईक सवार व राहगीरों को कोराना वायरस को ध्यान में रखते हुए मांस्क पहनना अनिवार्य बताया साथ ही कई मटरगश्ती कर रहे वैसे सभी लोगों पर जुर्माना किया गया जो बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले थे.आश्य की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मांस्क जांच के दौरान पांच सौ पचास रुपए की राजस्व वसूली की गई.
















