



भागलपुर। जेम्स फाइटर ने कहा कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है। एक मजबूत राष्ट्र और सशक्त लोकतंत्र के लिए हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 11 नवंबर को बिना किसी डर या लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

जेम्स फाइटर ने कहा कि मतदान करते समय निजी हितों को न देखकर ऐसे उम्मीदवार को वोट देना चाहिए जो ईमानदार हो और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हो। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आकर मतदान करें।

उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार ही राज्य को सही दिशा देती है और लोकतंत्र की खूबसूरती मतदान में ही निहित है। इससे सशक्त और मनचाही सरकार बनती है। इसलिए विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को मतदान में भाग लेना चाहिए।
जेम्स फाइटर ने कहा कि कई लोग यह सोचकर मतदान नहीं करते कि चुनाव से उनका कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन यह सोच गलत है। प्रत्येक मतदाता का एक वोट बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि सभी लोग दिन में किसी भी समय मतदान केंद्र जाकर अवश्य वोट डालें ताकि 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।
















