5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को शहर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली एक दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित की गई, जिसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान ही वह माध्यम है जो हर नागरिक को बराबर का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि मतदान के माध्यम से ही हम अपनी पसंद की सरकार चुन सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि आगामी 11 नवंबर को न केवल स्वयं मतदान करेंगे, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर दैनिक समाचार के कर्मी, स्काउट-गाइड सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। रैली के माध्यम से शहरवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: