5
(1)

नवगछिया । रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय रंगरा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयी बच्चों ने मंगलवार को एक भव्य रैली का आयोजन किया। रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक अन्नू भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली मध्य विद्यालय रंगरा से शुरू होकर पूरे रंगरा गांव में घूमी और ग्रामीण क्षेत्रों तक मतदान जागरूकता संदेश पहुँचाया। इस दौरान बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने ग्रामीणों में लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की भावना को बढ़ाया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक अन्नू भारती, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सतीश तिवारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आकांक्षा कनक, मध्य विद्यालय रंगरा के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं तथा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों की इस पहल की सराहना की और मतदान के महत्व पर जोर दिया।

रैली में बच्चों ने अपने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारे लगाए। बच्चों ने “पहले मतदान, फिर जलपान”, “गांव शहर खेत और खलिहान, सब कहते चलो करें मतदान”, “मानव शक्ति के तीन काम: शिक्षा, सेवा और मतदान”, “विकास की गंगा बहाना है, मतदान करने का फर्ज निभाना है” जैसे प्रेरक नारे लगाकर लोगों को मतदान के महत्व के प्रति सचेत किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: