



भागलपुर : राज्यभर में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भागलपुर जिले में भी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाता सूची में सुधार एवं अद्यतन का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे अभियान की निगरानी की जा रही है।

सोमवार को भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उक्त कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।













