


भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना 14 नवंबर को निर्धारित की गई है। इस दौरान जिले में संभावित भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने आदेश जारी किया है कि भागलपुर जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों को 14 नवंबर 2025 को बंद रखा जाएगा।
डीईओ ने बताया कि यह निर्णय छात्रहित में लिया गया है ताकि मतगणना केंद्रों के आसपास उत्पन्न संभावित भीड़ और यातायात जाम से विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और संचालकों को निर्देश दिया है कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें।















