5
(1)

किसानों को हो रही भारी परेशानी, हाट मालिक ने बताया रोजाना हजारों का नुकसान

भागलपुर प्रखंड के मथुरापुर हटिया में इन दिनों सब्जी कारोबार पूरी तरह से घाटे में चला गया है। लगातार बारिश के कारण हटिया की हालत बदतर हो चुकी है। खेतों में उगाई गई सब्जियों को किसान हाट में औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं क्योंकि बाजार में उनकी कोई उचित कीमत नहीं मिल पा रही है।

हाट के मालिक बबलू यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में हटिया परिसर पूरी तरह कीचड़ से भर गया है। सड़क पर गाड़ियां फंसकर पलट जा रही हैं और बजबजाती कीचड़ के कारण रोजाना लोग गिरते-पड़ते नजर आते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में इस हाट का डाक 21 लाख रुपये में हुआ था, जबकि इस वर्ष 2025 में इसे 50 लाख 55 हजार रुपये में लिया गया है। लेकिन हाट में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है — न आने-जाने के लिए पक्का रास्ता है, न ही व्यापार की उचित व्यवस्था।

बारिश के दिनों में अधिकांश किसान हाट आने से परहेज़ कर रहे हैं, जिससे हाट संचालन में भारी नुकसान हो रहा है।

गोसाईंदासपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद शर्मा ने नाथनगर के अंचलाधिकारी से मथुरापुर हटिया में सड़क और दुकान निर्माण की स्वीकृति (एनओसी) की मांग की है, ताकि व्यापार में सुधार हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: