5
(1)

एसएचजीएस, छोटे उ‌द्यमों, समितियों और मत्स्य किसान संगठनों को 35% तक प्रर्दशन अनुदान (परफॉर्मेंस ग्रांट)

एनएफडीपी पोर्टल (nfdp.dof.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करें और लाभ पाएं

भागलपुर। एसएचजीएस, छोटे उ‌द्यमों, समितियों और मत्स्य किसान संगठनों को 35% तक प्रर्दशन अनुदान प्रोत्साहन के रूप में दिया जा रहा है। एनएफडीपी पोर्टल (nfdp.dof.gov.in) पर शीघ्र रजिस्ट्रेशन कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृ‌द्धि सह योजना (PM-MKSSY) के तहत, निवेश का 35% या अधिकतम 2 करोड़ रूपए तक का प्रर्दशन अनुदान परफॉर्मेंस ग्रांट)/प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर किया जा सकता है। इस अनुदान का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन, प्रोसेसिंग और गुणवता सुधार को बढ़ावा देना है, जिससे रोजगार और आय दोनों में वृ‌द्धि हो सके। NFDP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर, अपने प्रोजेक्ट की जानकारी भर कर प्रदर्शन अनुदान का लाभ उठाया जा सकता है। NFDP पर स्वयं पंजीकरण करने वाले लाभार्थियों को 100 रुपए का प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार नंबर, आधार से लिंक मोबईल नंबर और बैंक खाता का विवरण आवश्यक है। एनएफडीपी के जरिए मछली पालकों और उनकी सहकारी समितियों को प्रशिक्षण, वित्तीय जानकारी और योजना बनाने में मदद दी जाती है। इस पर रजिस्ट्रेशन कर मछुआरे अपनी डिजिटल पहचान पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के विभिन्न घटकों के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए एनएफडीपी पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृ‌द्धि सह योजना के अंतर्गत एनएफडीपी के माध्यम से मछुआरों, मत्स्य पालकों और सहायक श्रमिकों के स्व पंजीकरण ‌द्वारा असंठित क्षेत्र को सुव्यस्थित किया जा रहा है। इस पर मछुआरों के साथ ही मत्स्य पालक किसान, मछली विक्रेता और इससे जुड़े कार्य से संबंधित लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस वेब पोर्टल पर एनएफडीपी पर सूक्ष्म और लघु स्तर पर चलने वाले मत्स्य उद्यमों, मत्स्य सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूह, मत्स्य पालन से जुड़ी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए मत्स्य पालक एनएफडीपी के पोर्टल nfdp.dof.gov.in
पर लॉग इन कर सकते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: